एसडीओ द्वारा छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में बाघमारा भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : धनबाद एसडीओ एवं पुलिस प्रशासन द्वारा छात्राओं पर बेरहमी निर्दयता निर्ममता पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध बाघमारा बाजार स्थित इंदिरा चौक पर भारतीय जनता पार्टी बाघमारा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखण्ड अध्यक्ष बच्चू कुमार राय की अध्यक्षता धरना कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष ने कहा कि छात्राओं के प्रति धनबाद SDO सुरेंद्र कुमार ने जो बर्बरतापूर्ण व्यवहार दिखाई भाजपा धरना के माध्यम निंदा करती है तथा उन पर कार्रवाई करते हुए अविलम्ब बर्खास्त करने की मांग की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि धनबाद एसडीओ सरकार एवं मंत्री का लठैत के रूप में अपना व्यवहार प्रदर्शन कर रहे। लड़कियां स्वास्थ्य मंत्री से सिर्फ मिलने की मांग कर रही थी। एसडीओ मिलने की आश्वासन दे उन पर लाठीचार्ज करवा दिया। जिससे इनके लड़कियों प्रति गलत व्यवहार एवं नियत प्रदर्शन होता है। जिस प्रकार उन्होंने खुद छात्राओ पर लाठीचार्ज कर उनके शरीर को स्पर्श करते हुए लड़कियों से धक्का मुक्की उनकी गलत मानसिकता एवं उनकी गलत सोच एवं गलत व्यवहार प्रथम दृष्टता प्रदर्शन होती है। अतः उनपर व्यक्तिगत एफआईआर होना चाहिए तथा उनपर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज होने चाहिए। यह संज्ञान खुद पुलिस के आला अधिकारी ले या खुद न्यायालय वीडियो फुटेज के माध्यम से संज्ञान ले मुकदमा कर अदालत में कठघरे में खड़ा कर पूछ ताछ करे तथा कानून सम्मत कार्रवाई करे। ताकि वे खुद ऐसा कुकृत्य अपने सेवा जीवन मे न करें तथा दूसरे अधिकारी भी ऐसा करने की हिम्मत न करे। जब प्रशासन को मालूम था कि छात्रएं प्रदर्शन करनेवाली है तो लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए महिला पुलिस की तैनाती करनी चाहिए थी। लेकिन एसडीओ ने नहीं किया तथा अत्यधिक पुरूष पुलिसबल का प्रयोग कर छात्राओ संग गलत व्यवहार किया गया जो राज्य सरकार के लिए शर्म की बात होनी चाहिए। झारखंड की जनता के नजर में अपमान जनक कुकृत्य है। इसलिए उनके गलत प्रबंधन एवं गलत मानसिकता पर चोट करने के लिए राज्य के मुखिया हेमन्त सोरेन द्वारा SDO को तत्काल बर्खास्त कर उच्चस्तरीय जांच कर उनकी सेवा समाप्त करने की अनुशंसा करनी चाहिए। नहीं तो भाजपा चुप बैठी नहीं रहेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मन्त्री एवं शिक्षा मंत्री की निंदा की गई। जिन्होंने न इस अपमान जनक कार्य की निंदा की न अपनी बयान जारी किया न कोई एक्शन ले उक्त अधिकारी पर कार्रवाई की। स्वास्थ्य मंत्री के उपस्थिति में लाठीचार्ज हुआ इसलिए यह जानबूझकर किया गया कार्य भाजपा मानती है। जहां नरेंद्र मोदी कहते बेटी पढ़ाव बेटी बढ़ाव कार्यक्रम कर रही वही झारखंड सरकार एवं उनके अधिकारी “बेटी को अपमानित करो बेटियो को मारो पीटो भगावो” कार्यक्रम कर अपनी निरंकुश शासन एवं हिटलर सही की परिचय दे रही। अगर हिटलर अधिकारियों पर अंकुश लगाने तथा धनबाद एसडीओ पर कर्रवाई नहीं हुई तो भाजपा आंदोलन करेगी। कार्यक्रम में बच्चू कुमार राय,विजय शर्मा,राजू शर्मा,नागेश्वर सिंह,दिनेश ठक्कर, सत्य नारायण पांडेय,बंटी हरि, अजित पांडेय,बलराम चौहान, अनिल महतो,अमित लाल,प्रकाश चौहान,नीरज साव, आदर्श गुप्ता,सुरेश साव,सुधीर पांडेय,विपिन ठक्कर, अशोक साव,राजेश महथा,रितेश सिंह,संजय साव,गौतम गुप्ता,जीवन रवानी,बबलू अंसारी,राजकुमार खंडेलवाल, मंजीत सिंह,मंटु कुम्हार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एसडीओ द्वारा छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में बाघमारा भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन