

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO के ईओएस-03 उपग्रह का प्रक्षेपण सफल नहीं हो पाया है. इंजन में ख़राबी के कारण इस मिशन को पूरा नहीं किया जा सका.
इसरो ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गुरुवार सुबह पाँच बजकर 43 मिनट पर जीएसएलवी-एफ 10 के ज़रिए धरती पर निगरानी रखने वाले उपग्रह ईओएस-03 का प्रक्षेपण शुरू किया था.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ मिशन कंट्रोल सेंटर के वैज्ञानिकों ने बताया कि उपग्रह पहले दो चरण में सामान्य था लेकिन तीसरे चरण में क्रायोजेनिक इंजन में ख़राबी आ गई.
इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा, “मिशन पूरा नहीं हो पाया क्योंकि क्रायोजेनिक स्टेज पर तकनीकी ख़राबी आ गई थी.”
इस मिशन का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, प्रासंगिक घटनाओं की त्वरित निगरानी के लिए लगातार अंतराल पर बड़े क्षेत्रों की वास्तविक समय काअनुमान प्रदान करना था.
-एजेंसियां