
बाघमारा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ का महापर्व रविवार को विद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य शमेंद्र साहू ने बताया भारत की आजादी का यह वर्ष आज अमृत महोत्सव के रूप में संपूर्ण भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं आज अपने विद्यालय में भी जोश और उमंग की कमी नहीं दिखी।
कोरोना वायरस भले ही मनुष्य के जीवन पर भारी पड़ जाए किंतु हमारे विद्यालय परिवार में आजादी की जुनून पर वह भारी कभी नहीं पड़ सकता। विद्यालय में भी बड़े उत्साह पूर्वक आजादी का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम हुए।सर्वप्रथम भारत माता पूजन के साथ ध्वजारोहण विद्यालय प्रबंधकारणी सचिव श्री मान विजय शर्मा के द्वारा हुआ साथ ही आजादी के नारे भी लगे।
प्राचार्य शर्मेन्द्र साहू ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया। ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गीत को सुनकर उपस्थित सभी श्रोता भावविभोर हो गए। अंग्रेजी भाषण बहन परी (कक्षा चतुर्थ स) ने दिया। हिंदी भाषण भैया करण ने दिया। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सामुहिक अभिनय और नृत्य से छात्रों ने मनमोह लिया। संस्कृत भाषण बहन स्नेहा ने दिया। खोरठा भाषण राजवीर साव ने दिया। श्री प्रभात और कुणाल के मार्गदर्शन में छात्रों द्वारा किया गया शारीरिक प्रदर्शन अद्भुत रहा। मंचासीन मुख्य अतिथि विजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में यह कहा कि इस करोना महामारी में देश ने 700 डाक्टर खोया है। देश के ऐसे कईक बाल शहीद हुए उन में एक है बुधू भगत इनके बारे में प्रकाश डाले। डॉ राजेंद्र प्रसाद ने अपने अध्यक्षीय आशीर्वचन में वचन में यह कहा कि आजादी के शहिदो को याद करते हुए स्वस्थ भारत एवम् आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करें। धन्यवाद ज्ञापन नवीन के द्वारा हुआ। वन्दे मातरम के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह स्वतंत्रता दिवस समारोह सु संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य संजय, सुजीत, राजेश, सुभाष, उमेश,अजीत, राजेन्द्र, पीताम्बर, कृष्ण कुमार, विधुत, अक्षयवर, पी राय, नीरज, रवि, त्रिकेश, नबल, विरजु, विवेक, दिलीप, बबीता, भारती, विभा, संध्या, नीतु, सीमा आदि का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी कर्मचारी बंधु मौजूद थे।


