अफगान शरणार्थियों के लिए पाकिस्‍तान ने बंद की तोर्खम सीमा

0
fastlive news

ऊपरी तौर पर पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच तोर्ख़म सीमा पर सब कुछ सामान्य दिखता है, लेकिन क़रीब से देखने पर पता चलता है कि अब यहां पहले जैसी बात नहीं रही.
दोनों मुल्कों के बीच सबसे व्यस्त रहने वाली ये सीमा अब तालिबान के नियंत्रण में है.
अफ़ग़ानिस्तान की सीमा की तरफ़ लगे तीन रंग वाले देश के रष्ट्रीय झंडे को उतार दिया गया है और उसकी जगह इस्लामिक अमीरात के सफ़ेद झंडे ने ले ली है. साथ ही सीमा पर तैनात अफ़ग़ान सैनिकों की जगह अब तालिबान के लड़ाकों ने ले ली है.
तालिबान, अफ़ग़ानिस्तान गणराज्य को ‘इस्लामिक अमीरात का अफ़ग़ानिस्तान’ कहता है. 20 साल पहले यहां सत्ता में रही तालिबान सरकार ने देश को ये नाम दिया था.
अफ़ग़ानिस्तान छोड़ कर जाना चाह रहे सैकड़ों नागरिक कुछ दिनों पहले से इस सीमा पर जमा हो गए थे. सीमा पार करने की चाह में वो कई दिनों तक यहीं जमे रहे थे लेकिन काबुल पर तालिबान का कब्ज़ा होने के बाद तालिबान लड़ाकों ने इस सीमा पर कब्ज़ा कर लिया.
सीमा पर होने वाले बदलाव की आशंका के मद्देनज़र पाकिस्तान ने पहले ही इस सीमा को बंद कर दिया था, लेकिन कुछ वक्त के बाद पैदल जाने वालों और व्यापार के लिए सीमा को फिर से खोला गया.
आम तौर पर रोज़ाना छह से सात हज़ार लोग इस सीमा से होते हुए दोनों मुल्कों के बीच आते-जाते हैं, लेकिन अब यहां बमुश्किल 50 लोग ही दिख रहे हैं.
सीमा पार करने की प्रक्रिया भी अब पहले के मुक़ाबले अधिक लंबी हो गई है.
पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि वो नहीं चाहते कि आम नागरिकों के वेश में चरमपंथी देश में प्रवेश करें. इस कारण सीमा पर चेकिंग की प्रक्रिया को पहले से अधिक कड़ा कर दिया गया है.
दशकों से तोर्ख़म सीमा पाकिस्तान में आ रहे अफ़ग़ान शरणार्थियों के लिए अहम मार्ग बना हुआ है लेकिन अब पिछले कुछ दिनों में इस सीमा से बेहद कम संख्या में शरणार्थी पाकिस्तान में प्रवेश कर पाए हैं.
एक तरफ़ पाकिस्तान ने उसके यहां आने वालों के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है तो दूसरी तरफ़ तालिबान भी लोगों के देश से बाहर जाने को रोक रहा है.
फ़िलहाल केवल व्यापारी या यात्रा के लिए वैध दस्तावेज़ों के साथ सफ़र कर रहे लोगों को ही सीमा पार करने की इजाज़त दी जा रही है.
ऐसा नहीं कि केवल इन कारणों से अफ़ग़ान शर्णार्थियों की संख्या कम हुई है.
हाल के सालों में सीमा पर हिंसा की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है जिसके बाद पाकिस्तान एक तरह से अफ़ग़ानिस्तान से सटी अपनी सीमाओं को और मज़बूत कर रहा है.
अफ़ग़ानिस्तान से सटी सीमा के सभी नाकों पर पाकिस्तान ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है जिसके बाद अब अफ़ग़ानों के लिए बिना इजाज़त सीमा पार करना आसान नहीं रह गया है.
जून 2016 से पाक सरकार ने पाकिस्तान आने की इच्छा रखने वाले सभी अफ़ग़ान नागरिकों के लिए वैध पासपोर्ट और वीज़ा को बाध्यकारी बना दिया था.
हाल के दिनों में सीमा पर आ रहे कई अफ़ग़ान नागरिक सीमा पार नहीं कर पाए हैं क्योंकि उसके पास वैध दस्तावेज़ नहीं थे.
तोर्ख़म के नज़दीक बसे एक बाज़ार में अक्सर ऐसे लोगों की भीड़ रहती है जो अफ़ग़ानिस्तान छोड़ कर पाकिस्तान आ गए हैं.
इस बाज़ार में खाने की दुकान चलाने वाले ओबेद अली कहते हैं कि सीमा पर तालिबान के कब्ज़े के बाद उन्होंने किसी अफ़ग़ान शरणार्थी को बाज़ार में नहीं देखा.
हाल में संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर के मुल्कों से अपील की है वो अफ़ग़ानिस्तान से भाग रहे लोगों के लिए अपनी सीमाएं खोलें.
कऱीब तीस लाख अरब अफ़ग़ान शरणार्थी दशकों से पाकिस्तान में रह रहे हैं जिनमें से आधे अवैध तरीके से यहां रह रहे हैं.
लेकिन अब पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि शरणार्थियों की संख्या की भी एक सीमा और अब वो इस युद्धग्रस्त देश से और अधिक शरणार्थियों को प्रवेश की इजाज़त नहीं दे सकता.
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन