अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति पर दूसरी बार भारत और अमेरिका ने की बात

0
fastlive news

नई दिल्‍ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक बार फिर अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की है.
रविवार को तालिबान के काबुल पर क़ब्ज़े के बाद से दोनों नेताओं ने दूसरी बार चर्चा की है.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि ब्लिंकन और जयशंकर ने आपस में फ़ोन पर बात की और आपसी तालमेल को जारी रखने पर सहमति जताई.
ब्लिंकन ने बाद में ट्वीट कर जयशंकर के साथ बातचीत को “उपयोगी” बताया.
दोनों नेताओं ने इससे पहले सोमवार को बात की थी. तब जयशंकर ने काबुल में एयरपोर्ट को फिर से खोलने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया था.
सोमवार को काबुल एयरपोर्ट पर सैकड़ों लोग जमा हो गए थे जिसके बाद वहाँ अफ़रातफ़री फैल गई थी और एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा था. अमेरिकी सेना ने तब एयरपोर्ट का संचालन अपने हाथ में ले लिया. अगले दिन एयरपोर्ट दोबारा खुल गया और मुख्य तौर पर राजनयिकों और दूतावास कर्मियों को वहाँ से निकाला जाना शुरू हुआ.
भारत ने मंगलवार को ही अफ़ग़ानिस्तान में अपने राजदूत रुद्रेंद्र टंडन और अन्य दूतावास कर्मचारियों को एक सैन्य मालवाहक विमान से वहाँ से निकाल लिया.
इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के लिए जयशंकर अमेरिका के दौरे पर भी गए जहाँ गुरुवार को सुरक्षा परिषद में एक प्रेस ब्रीफ़िंग में उन्होंने कहा कि भारत अपने अंतर्राष्ट्रीय सहयोगियों के साथ और ख़ास तौर पर अमेरिका के साथ अफ़ग़ानिस्तान से अपने नागरिकों को वापस लाने के बारे में चर्चा कर रहा है.
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन