सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में निबंध, कला एवं सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन

0
fastlive news

बाघमारा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में सोमवार को निबंध, कला एवं सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय में उप प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने अपने वक्तव्य में बताया कि इस प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन से भैया बहनों के अंदर छिपी भी प्रतिभाएं प्रस्फुटित होकर अक्षरों, चित्रो और लेखन के माध्यम से पन्नों पर उभर कर आते हैं। जो समाज को सही दिशा में गतिमान होने के लिए प्रेरित करते हैं। कक्षा षष्ठ के भैया बहनो का विषय भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित था। जिसमें प्रथम स्थान चक्रपाणि और द्वितीय स्थान मुस्कान ने प्राप्त किया। कक्षा सप्तम के लिए विषय कृष्णचंद्र गांधी पर आधारित था। जिसमें प्रथम स्थान उत्तम, द्वितीय स्थान आर्यन ने प्राप्त किया। कक्षा अष्टम के लिए विषय कृष्णचंद्र गांधी पर आधारित था। जिसमे प्रथम स्थान गौतम एवं द्वितीय स्थान कुंदन ने प्राप्त किया। कक्षा नवम के लिए विषय स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत पर आधारित था । जिसमें प्रथम स्थान सौरभ झा एवं द्वितीय स्थान शामभवी ने प्राप्त किया। कक्षा दशम के लिए विषय डाॅ विक्रम साराभाई का भारत पर आधारित था। जिसमे प्रथम स्थान तुषार एवं द्वितीय स्थान मुस्कान ने प्राप्त किया। वही कक्षा एकादश के लिए विषय आत्मनिर्भर भारत ने आधारित था। जिसमे प्रथम स्थान सुप्रियो चौधरी द्वितीय स्थान रानी कुमारी ने प्राप्त किया।कक्षा द्वादश के लिए विषय कोविड -19 और उसके बाद का अवसर पर आधारित था। जिसमे प्रथम स्थान अनुज, द्वितीय स्थान पायल ने प्राप्त किया। इसी तरह चित्रकला में
कक्षा चतुर्थ के लिए विषय स्कूल जाता मिक्कू खरगोश पर आधारित था। इसमें चार भैया-बहन आगे के लिए चुने गया। कक्षा पंचम के लिए विषय नौका की सैर पर आधारित था। इसमे पाॅच भैया-बहन को चयन किया गया। सुलेख में कक्षा द्वितीय के दो, तृतीय के छ: भैया-बहन ने भाग लिया। प्रतियोगिता कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधकारणी सचिव विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उपस्थित थे। मौके पर आचार्य संजय, सुजीत, राजेश, सुभाष, उमेश, अजीत, राजेन्द्र, पीताम्बर, कृष्ण कुमार, विधुत, अक्षयवर, सुन्दर, चंदन, संजय गोस्वामी, राय, नीरज, रवि, त्रिकेश, नबल, विरजु, विवेक, दिलीप, बबीता, भारती, विभा, संध्या, नीतु, सीमा आदि मौजूद थी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन