176 करोड़ रुपये की ITC धोखाधड़ी के आरोप में दो और लोग गिरफ्तार

0
fastlive news

गुरुग्राम इकाई के GST सूचना अधिकारियों ने 176 करोड़ रुपये की इनपुट कर क्रेडिट ITC धोखाधड़ी में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक डीलर है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जीएसटी सूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) गुरुग्राम क्षेत्र इकाई ने इससे पहले 176 करोड़ रुपये के जाली आईटीसी रैकेट का भंडाफोड़ किया था। यह आईटीसी कथित रूप से मैसर्स रेडेमेंसी वर्ल्ड के संजय गोयल तथा आठ छद्म कंपनियों के स्वयंभू मालिक दीपक शर्मा ने धोखाधड़ी से आगे दिया था। उसके बाद गोयल और शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
मंत्रालय ने कहा कि आगे जांच में दो और लोगों मनीष मोदी और गौरव अग्रवाल की भूमिका सामने आई। डीजीजीआई के अधिकारियों ने मोदी और अग्रवाल को 23 अगस्त को धोखाधड़ी से क्रमश: 36 करोड़ रुपये और 15 करोड़ रुपये का आईटीसी आगे देने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। इनमें मोदी सीए और अग्रवाल डीलर है।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश