केरल में फिर बढ़े कोरोना केस, ओणम पर दी गई थी लोगों को छूट

0
fastlive news

कोच्चि। ओणम के बाद केरल ने एक बार फिर से कोविड केसेस में उछाल आया है। मंगलवार को राज्य में 24,296 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। ये मामले बीते तीन महीनों में मिले कोविड केस में सबसे ज्यादा हैं। केरल में मिले मामलों से देश में भी 11 दिनों के बाद कोविड केसेस 37,000 से ऊपर बढ़ गए हैं।
भारत ने मंगलवार को 37,642 नए मामले दर्ज किए। यह 13 अगस्त के बाद मिले सबसे ज्यादा मामले हैं। इतना ही नहीं, देश के कुल मामलों में अकेले केरल के 65 फीसदी मामले हैं।
कम टेस्टिंग पर केस ज्यादा
कहा जा रहा है कि ओणम के उत्सव के सप्ताह बाद, केरल में एक बार फिर से महामारी बढ़ी है। यह बढ़े मामले भी तब है जब केरल में ओणम के चलते अभी कम टेस्टिंग हो रही हैं। राज्य ने पिछले तीन दिनों में रोज 17,000 से कम कोविड केसेस सामने आ रहे थे, हालांकि इससे पहले की संख्या 20,000 से ऊपर थी।
बीजेपी प्रवक्ता अजय सेहरावत ने भी ट्वीट किया कि देश में रिकॉर्ड 37,593 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। हैरानी की बात यह है कि इसमें केरल से ही 24,296 हैं, जो कुल मामलों का 64.6 फीसदी है।
173 लोगों ने कोरोना से तोड़ा दम
कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद यहां केसेस में 18.04 फीसदी तक उछाल आया है। इससे पहले 26 मई को 28,798 कोविड मामले मिले थे। उस दिन के बाद से मंगलवार को 24,296 मामले सामने आए। इसके अलावा राज्य में 173 कोविड मौतें दर्ज की गईं।
‘कोरोना मॉडल’ पर उठे सवाल
कोरोना से जंग के दौरान शुरुआत में केरल मॉडल की खूब तारीफ हुई थी, हालांकि अब बढ़ते केस चिंता का कारण बन गए हैं। कोविड के बढ़ते मामले की सबसे बड़ी वजह कोरोना का नया डेल्टा वेरिएंट माना जा रहा है। इस नए वेरिएंट की वजह से भी केरल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। ओणम त्योहार के दौरान छूट, प्रशासनिक शिथिलता और आम लोगों की कोरोना को लेकर लापरवाही इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन