बाघमारा बाजार में खड़ी बाइक के डिक्की से पैसा चोरी करते हुए चोर पकड़ाया

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा थाना क्षेत्र के बाघमारा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया केशरगढ़ ब्रांच के समीप बीसीसीएल कर्मी पुरण बेलदार के डिक्की से 20 हजार रुपये चोरी करते हुये लोगों ने एक चोर को पकड़ कर बाघमारा पुलिस के हवाले किया है। चोरी की पूरी घटना बैंक के नीचे एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जाता है कि बीसीसीएल कर्मी पुरण बेलदार हरिणा स्थित बैंक ऑफ इंडिया हरिण से पैसे निकाल डिक्की में डाल कर बाघमारा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया बाघमारा के नीचे गाड़ी खड़ी कर दुकान में समान ले रहा था। तभी एक व्यक्ति आकर डिक्की खोलकर पैसे ले जाने का असफल प्रयास किया। जैसे ही डिक्की से चोर पैसे निकाल रहा था। पूरण बेलदार की नजर उसपर पड़ी और गाड़ी की ओर दौड़ते हुए शोर मचाया। जिसके बाद हो हल्ला होने से स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। वही बाघमारा पुलिस ने बताया कि भुक्तभोगी द्वारा मामले की लिखित शिकायत दी गई है। चोरी करते पकड़ाए युवक का नाम राजू यादव है। युवक कटिहार के कोढ़ा गैंग का सदस्य है। वर्तमान में धनबाद स्टेशन रोड में रहता हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन