चीन ने कहा, अफगानिस्‍तान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है BRI

0
fastlive news

अफगानिस्‍तान में तालिबान के कब्ज़े के बाद से वैश्विक स्तर पर भी कई तरह के बदलाव स्पष्ट तौर पर सामने आ रहे हैं. तालिबान के कब्ज़े के बाद से चीन की स्थिति भी बेहद महत्वपूर्ण हो गई है.
चीन, रूस और पाकिस्तान उन चंद देशों में शामिल हैं जिन्होंने तालिबान के कब्ज़े के बाद भी काबुल में अपने दूतावास खुले रखे हैं.
अफ़गानिस्तान में चीनी राजदूत वांग यु ने हाल ही में तालिबान के अधिकारियों के साथ पहली कूटनीतिक वार्ता भी की थी.
चीन ने अफ़गानिस्तान पर तालिबान के क़ब्ज़े के कुछ ही दिनों बाद सार्वजनिक रूप से कहा था कि वो तालिबान के साथ दोस्ताना संबंध विकसित करना चाहता है.
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने दैनिक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अफ़ग़ानिस्तान से जुड़े सवालों का जवाब दिया है.
रूस की समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने अल-जज़ीरा का हवाला देते हुए पूछा कि तालिबान ने पंजशीर प्रांत में हमले शुरू करने का फ़ैसला किया है. उस पर चीन की क्या टिप्पणी है और इसका अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
साथ ही उनसे पूछा गया कि क्या भारत में होने वाले 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अफ़ग़ानिस्तान की स्‍थिति पर देशों के बीच बातचीत होगी?
इसके जवाब में वांग वेनबिन ने कहा कि चीन इस बात की उम्मीद करता है कि अफ़ग़ानिस्तान में सभी पक्ष अफ़ग़ान लोगों की उम्मीदों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की अपेक्षा के अनुरूप परामर्श करके मतभेदों को हल करने की कोशिश करें और एक स्थिर अफ़ग़ानिस्तान को सुनिश्चित करें ताकि युद्ध की मार झेले इस देश में जल्द से जल्द शांत स्थापित की जा सके.
ब्रिक्स सम्मेलन में चर्चा पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा ब्रिक्स विकसित होते बाज़ारों और प्रमुख विकासशील देशों का एक महत्वपूर्ण सहयोग मंच है. वास्तव में ब्रिक्स देशों ने हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की ब्रिक्स बैठक के माध्यम से अफ़ग़ान मुद्दे पर बातचीत की थी.
जब उनसे पूछा गया कि क्या चीन निकट भविष्य में बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत अफ़ग़ानिस्तान के साथ सहयोग करेगा तो उन्होंने कहा कि चीन और अफ़ग़ानिस्तान पारंपरिक तौर पर अच्छे पड़ोसी हैं.
“हम हमेशा अफ़ग़ान के लोगों के प्रति मैत्रीपूर्ण नीति का पालन करते रहे हैं. चीन ने लंबे समय से अफ़ग़ानिस्तान में शांति और पुनर्निर्माण का समर्थन किया है. अफ़ग़ानिस्तान के सामाजिक आर्थिक विकास में सहायता प्रदान की है. अफ़ग़ानिस्तान के आत्मनिर्भर विकास के लिए और यहां के लोगों के लाइफ़स्टाइल में सुधार के लिए सकारात्मक प्रयास किए हैं.”
उन्होंने कहा, बीआरआई के तहत चीन-अफ़ग़ानिस्तान सहयोग ने भी लोगों को फ़ायदा दिया है.
उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि तालिबान ने विदेशी निवेशकों के लिए एक बेहतर वातावरण को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है. वे मानते हैं कि बीआरआई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है.
उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि अफ़ग़ानिस्तान में स्थायी शांति और स्थिरता के लिए एक स्थिर बदलाव होगा.
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन