9 सितंबर को जम्मू के दौरे पर जाने वाले हैं राहुल, वैष्‍णो देवी के भी करेंगे दर्शन

0
fastlive news

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने के लिए राहुल गांधी 9 सितंबर को जम्मू के दौरे पर जाने वाले हैं। दो दिन के दौरे के दौरान वह पार्टी के नेताओं से मुलाकात करके आने वाले दिनों में किस प्रकार काम करना है, इस पर चर्चा करने वाले हैं। दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
बताया जा रहा है कि वह अपने दौरे के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए भी जाएंगे।
जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश प्रधान की अगुवाई में बैठकें करके चर्चा करना शुरू कर दिया है। प्रदेश के हर जिले में पार्टी की तैयारियों को लेकर पहले ही चर्चा कर ली गई है ताकि राहुल गांधी के दौरे के दौरान उन्हें पार्टी के बारे में जानकारी दी जा सके। प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर काम किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अगले साल चुनाव होंगे। ऐसे में हर पार्टी की तरफ से चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
बीजेपी की तरफ से भी आने वाले दिनों में प्रदेश में बड़े नेताओं का आना शुरू हो जाएगा। इससे साफ हो रहा है कि चुनावों को लेकर हर पार्टी ने अपनी तरफ से तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर राहुल गांधी का दौरा अहम माना जा रहा है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि कुछ समय से प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में आपसी मतभेद भी चल रहे हैं। कुछ नेता पार्टी किनारा कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी को फिर से एकजुट करने के लिए राहुल गांधी नेताओं के साथ बैठकें करने वाले हैं। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान कुछ नाराज नेताओं को फिर से मनाने का प्रयास भी किया जाएगा।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा