धनबाद जेल में बंद आरोपी की अस्पताल में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

0
fastlive news

बाघमारा : कतरास के लकड़का निवासी सुमित तुरी उर्फ झुपडा लोहा चोरी के आरोप पिछलें एक माह से धनबाद जेल में बंद था। तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद ले जाया गया था। इस दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर सुमित के परिजन एवं ग्रामीण कतरास थाना चौक पहुचे और सड़क जाम करते हुए हो हंगामा करने लगे। हो हंगामे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुचें बाघमारा अंचलाधिकारी कमल किशोर सिंह, बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू एवं कतरास थाना प्रभारी रासबिहारी लाल द्वारा काफी समझाने के बाउजूद ग्रामीण जब शांत नहीं हुए तो पुलिस बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर दिया। जिससे ग्रामीण तीतर बितर हो गए और पुलिस के खिफाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। मामले की जानकारी मिलने पर बाघमारा विधायक ढुलू महतो मौके पर पहुचें और ग्रामीणों को समझाकर शांत लिया। वही मौके पर मौजूद बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू ने मीडिया को बताया की जेल में बीमार होने की वजह से सुमित को इलाज के अस्पताल भेजा गया था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। डीएसपी ने बताया जेलर के मुताबिक उसे जेल में जोंडिश हो गया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। वही परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने की वजह से सुमित की मौत हुई हैं।

धनबाद जेल में बंद आरोपी की अस्पताल में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन