बरोरा : बकाया वेतन की मांग पर संजय उद्योग ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के चालक, उप चालकों ने किया प्रदर्शन

0
fastlive news

बाघमारा : बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के निको प्लांट स्थित संजय उद्योग ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के हाजिरी कार्यालय के समीप मंगलवार को सामने बिहार कोलयरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) के तत्वावधान में संजय उद्योग के चालक, उप चालकों ने अपनी बकाया दो महीनों की वेतन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वही मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन के केंद्रीय सचिव जेके झा ने कहा कि संजय उद्योग को मजदूरों का बकाया वेतन समय पर देनी चाहिए। क्योंकि मजदूरों की आर्थिक स्थिति पहले से खराब चल रही है। संवेदक को संवेदनशील होनी चाहिए। प्रदर्शन के उपरांत कंपनी के जीएम रवि चलाना से दूरभाष पर वार्ता हुई। जिसमें उन्होंने बकाया वेतन बहुत जल्द भुगतान का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में देवानंद राजभर, उमेश नोनिया, धर्मेन्द्र चौहान, उमेश रवानी, राजू यादव, मंग्रा मांझी, साशी पांडे, सुखदेव महतो,भानु नापित, कई लाश बेलदार, भोगेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, राजेश्वर चौहान, वंशी साव, सुजीत कुमार, रति तुरी आदि शामिल थे।

बरोरा : बकाया वेतन की मांग पर संजय उद्योग ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के चालक, उप चालकों ने किया प्रदर्शन

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन