
धनबाद : लॉ कॉलेज धनबाद में महाविद्यालय के संस्थापक स्व.बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि मनाई गयी तथा महाविद्यालय स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में एक श्रद्धांजली सभा का भी आयोजन किया गया तथा महाविधालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. अमरेश चौधरी ने महाविद्यालय में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि बिनोद बाबू ने हमेशा शिक्षा के प्रसार की कोशिश की। उन्होंने पढ़ों और लड़ो का नारा दिया था। उनके द्वारा यह महाविद्यालय सहित कई स्कूलों और कालेजों की स्थापना की गई। प्रभारी प्राचार्य ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. बिनोद बाबू बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे तथा सदा शिक्षा एवं छात्रों के हित की बात किया करते थे। शिक्षा तथा छात्रों के बहुमुखी विकास के लिए वे सदा तत्पर रहते थे। श्रद्धांजली सभा में प्रभारी प्राचार्य प्रो. अमरेश चौधरी सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
