हजारीबाग के बड़ा बाजार क्षेत्र में सैक्स रैकेट का भंडाफोड

0
fastlive news

हजारीबाग :  हजारीबाग के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में सेक्स रैकेट का गोरखधंधा चलाने का एक मामला सामने आया। जिसमें पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के एक किराए के मकान में छापेमारी कर तीन युवक तथा दो युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बातया कि किराए के मकान में सैक्स रैकेट चलाने का एक गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान पुलिस के उक्त आवास में पहुंचते हुए मौके पर मौजूद दो युवक छत से कूदकर भागने की कोशिश की। उक्त युवकों के छत से कूदने के बाद युवक की पैर की हड्डी तथा दूसरे युवक की कमर की हड्डी टूट गई। जिससे पुलिस ने भागने के दौरान उन घायल दोनो युवक तथा अन्य एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन गिरफ्तार घायल युवकों को इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस के वहां छापेमारी की सूचना पाकर आसपास के लोग वहां आ पहुंचे । जिससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस कार्रवाई के लिए आगे की कागजी प्रक्रिया कर रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news