यूक्रेन में फंसे बाघमारा के तीन छात्रों को वापस लाने की प्रशासनिक कवायत तेज

0
fastlive news

बाघमारा :  भारत एवं झारखंड सरकार द्वारा रूस और यूक्रेन की बीच जारी युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे छात्र – छात्राओं को भारत लाने के लिए अभियान चला रही हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने यूक्रेन से छात्रों की वापसी के लिए उड़ानों की भी व्यवस्था की है। जिसके तहत राज्य सरकार की ओर से जिले के उपायुक्तों को यूक्रेन में रह रहे लोगों की जानकारी देने का निर्देश जारी किया। जिसे देखते हुए पिछले दिनों धनबाद जिला उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने अपने प्रखंडों से यूक्रेन में रह रहे छात्र – छात्राओं की सूची उपलब्ध कराने की निर्देश जारी किया। उपायुक्त के निर्देश को देखते हुए बाघमारा प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने शुक्रवार को विभिन्न माध्यमों से लोगों को अभियान की जानकारी दी। प्रखंड अधिकारी ने बाघमारा प्रखंड अंतर्गत कोई व्यक्ति, महिला व विद्यार्थी यूक्रेन में रहने वालों की लिखित आवेदन के साथ पूरी जानकारी देने का निर्देश जारी किया। जिसके तहत शनिवार बाघमारा प्रखंड के तीन स्थानों के लोगों ने अपने अपने पुत्रों के यूक्रेन से घर वापसी कराने की गुहार प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर लगाई। जिन तीन छात्रों के परिजनों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया है। उनमें मुरलीडीह बस्ती (महुदा) के बसीसीएल कर्मी बदरूद्दीन अंसारी ने अपने पुत्र सदाब हसन, हरिणा (बाघमारा) के बीसीसीएल कर्मी मनोज कुमार सिंह ने अपने पुत्र सौरभ कुमार एवं ऑफिस कॉलोनी छाताबाद 5 नंबर (कतरासगढ़) निवासी बीसीसीएल कर्मी सुरेन्द्र कुमार ने अपने पुत्र अनिमेश कुमार को यूक्रेन से वापस लाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया। इन तीनों व्यक्तिओं के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इसे आगे की प्रक्रिया के लिए जिला को अग्रसारित कर दिया। वहीं इन छात्रों के अभिभावकों से मोबाइल में संपर्क करने पर अपने अपने पुत्रों से दूरभाष पर हुई बातचीत को प्रेस से साझा करते हुए यूक्रेन में शिक्षा ग्रहण करने से संबंधित जनकारी दी। तीनों युवक एमबीबीएस मेडिलक के छात्र हैं।

बाघमारा बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने बताया तीन युवकों को यूक्रेन से आने के लिए उनके अभिभावकों द्वारा आवेदन दिया गया है। उचित कार्रवाई के लिए आवेदन को उपायुक्त को अग्रेषित कर दिया गया हैं।

 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news