
रांची : रांची के मुक्ति संस्था की ओर से लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार पिछले कई वर्षों से की जा रही है। इसी कड़ी में आज रांची रिम्स में पड़े 27 लावारिश शवों का दाह संस्कार मुक्ति संस्था की ओर से विधि विधान के साथ किया गया। इस दाह संस्कार के दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने विधि विधान पूर्वक शवों को मुखाग्नि दी। इस मौके पर संस्था के कई सदस्य मुख्य रूप से मौजूद थे।