
नई दिल्ली : यूक्रेन – रूस संघर्ष के प्रभाव से भारत सरकार के विदेश व्यापार, खास कर कृषि क्षेत्र के निर्यात पर काफी चिंतित है। इस संदर्भ में भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दोनो देशों के बीच हुए युद्ध से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए भारत सरकार बारीकी से निगरानी कर रही है। वहीं देश के व्यापार पर संघर्ष के प्रभाव का भी आलकन कर रही है। उक्त बातें वित्त मंत्री सीता रमण ने तमिलनाडू में व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं के साथ बजट के बाद बातचीत के दौरान कही।