
मुंबई : यूक्रेन और रूस के बीच जारी विनाश्कारी युद्ध के कारण आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन पर शेयर बाजार का भाव में काफी गिरावट देखी गई। आज के कारोबारी भाव में सेंसेक्स जहां 722 अंक निचे गिरकर 54,380 के स्तर पर खुला वहीं निफ्टी 205 अंकों की गिरावट के साथ 16,293 के स्तर पर अपने कारोबार को आरंभ किया। दोनो देशों के बेच जारी युद्ध के कारण ही गुरूवार को सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो और बैंकिंग शेयरों में दिखने को मिला है। दोनो देशों के बीच छिड़ी युद्ध के आठवें दिन गुरूवार को सेंसेक्स 366 अंक गिरकर 55,102 के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 108 अंकों की गिरवट के साथ 16,498 के स्तर पर बंद हुआ