
मुंबई : टीवी जगज की लोकप्रीय अदाकारा हिना खान अब सीरीज ‘‘ सेवन वन ’’ में पुलिस की भूमिका में नजर आएगी। कहा जा रहा है कि अ बवह अपने आगामी प्रोजेक्ट में पुलिस की भूमिका में नजर आनेवाली है। इसके लिए हिना ने सोशल मीडिया पर अपनी नई सीरीज ‘‘ सेवन वन ’’ की घोषणा भी कर दी है। इस सीरीज के लिए उनका पहला लुक भी सामने आ गया है। इस सीरीज में वह पुलिस की वर्दी में काफी जंच भी रही है। जिसे देखने के बाद उसके फैंस उन्हें काफी पसंद भी कर रहे है। टीवी जगत की इस लोकप्रीय अभिनेत्री हिना खान ने अलग अलग भूमिकाओं में खुद को लोकप्रीय बनने का साबित भी किया है।