
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर किए गए हमले के मामले में पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में एक संदिग्ध आरोपी को गिरफतार कर हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस उक्त आरोपी से सैफ अली खान हमला मामले में पूछताछ कर रही है। इस संबंध में मुंबई डीसीपी ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकडे गए युवक को पुलिस थाना लेकर आई है। फिलहाल उससे पुछताछ की जा रही है। डीसीपी ने कहा है कि जिस युवक को पुलिस हिरासत में लिया गया है वह पूर्व से ही हाउस ब्रेकिंग का आरोपी है और इस मामले में थाना में मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस उस युवक से सैफ अली खान पर हमले किए जाने के मामले में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जिस युवक को गिरफतार किया है वह सी सी टी वी फुटेज में खान पर किए गए हमले वाले युवक के तरह ही दिख रहा है।