
नई दिल्ली : देश के प्रसिद्ध तीर्थयात्रा में से एक श्री अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन आज से आरंभ हो गया है। इस वर्ष यह अमरनाथ यात्रा पूरे 43 दिनों की होगी जो आगामी 30 जून से यह तीर्थ यात्रा आरंभ होगी। जो 11 अगस्त तक इस यात्रा में लोग भाग लेकर पुण्य कमा सकते है। इस यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को पीएनबी,जेके बैंक और यस बैंक की 446 शाखाओं में यात्रा संबंधी रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए जम्मू कश्मीर में पीएनबी की 6 शाखाऐं और जम्मू कश्मीर बैंक की 10 शाखाओं में ये सुविधा उपलब्ध होगी। मालूम रहे इसके पूर्व पिछले 2 सालों से कोरोना महामारी के कारण यह तीर्थ यात्रा पूरी तरह से सरकार की ओर से रोक लगा दी गई थी। जो दो साल बाद इस वर्ष अमरनाथ तीर्थ यात्रा आरंभ होगी।