
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को गया (बिहार) में देश का सबसे बड़े रबर डैम ( गया जी डैम) का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 सितंबर, 2020 को इस डेम का शिलान्यास किया था और इस परियोजना को विस्तार करने में आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा । इस डेम के निर्माण में करीब करीब ₹324 करोड़ की लागत आने की बात कही जा रही है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमर ने कहा कि बांध निर्माण का काम समय से पहले पूरा हुआ है।