
बाघमारा : बाघमारा अंचल के सिनीडीह श्रीश्री चित्रगुप्त महापरिवार की ओर से भगवान चित्रगुप्त की पूजाअर्चना बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। पूजा संपन्न होने के बाद शुक्रवार को सिनीडीह स्थित तालाब में भगवान चित्रगुप्त जी महाराज के प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान कमेटी के चित्रांश पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा सिनीडीह पंचायत भवन पूजा स्थल पहुंचे जहाँ भगवान चित्रगुप्त जी का जयकारा लगाते हुए विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान कमेटी के सदस्यों द्वारा घाट पर कलम का वितरण भी किया गया। विसर्जन के दौरान समीर कुमार लाला, दिलीप वर्मा, प्रिंस सिन्हा, मुकेश सिन्हा, रवि लाला, अमर नाथ श्रीवास्तव, अनमोल लाला, प्रितम लाला, वरूण चन्द्र लाला, उमेश श्रीवास्तव, प्रकाश सिन्हा, सुजित सिन्हा, अजय लाला, विवेक सिन्हा, अजय कुमार लाला, आदि मौजूद थे।