बाघमारा अनुमंडल के कतरास सहित सभी जगहों में छठ की तैयारी जोरों पर

0
fastlive news

कतरास : लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार से नहाए खाए के साथ शुरू हो गया। बाघमारा अनुमंडल के कतरास, महुदा, बाघमारा, सिजुआ सहित कई इलाकों में छठ पूजा का बाजार पूरी तरह से सज गया है। बाघमारा, कतरास बाजारों में एक दिन पहले से ही रौनक शुरू हो गई है । पूजा की खरीदारी को लेकर छठ व्रतियों का बाजारों में आना जाना आरंभ हो गया है। छठ की परंपरागत सामग्रियों की खरीदारी भी काफी हो रही है। समय को देखते हुए दुकानदारों द्वारा छठ पूजा के सामानों के दामों में भी काफी उतार चढ़ाव किया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों की सफाई स्थानीय कई संस्थान के लोग और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी के द्वारा किया जा रहा है। छठ पर्व के दौरान पूरे बाघमारा अनुमंडल में कतरास के कतरी नदी के तट पर स्थित सूर्य मंदिर काफी प्रचलित स्थल के रूप में मानी जाती है। कतरास के पचगडी स्थित कतरी नदी में हज़ारों की संख्या में छठव्रती आस्था और विश्वास के साथ भगवान सूर्य को अर्ध्य देकर अपनी मनोकामना पूर्ण होने का कामना करते हैं। वहीं आज ही से क्षेत्र के घाटों और मुख्य मार्गों को लाइटों से सजाया गया है और चारों ओर छठ मईया के गीतों से पूरा इलाका गूंज रहा है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन