
:: कतरास में ट्रेन का ठहराव होना, अहिंसात्मक आंदोलन कारियो की जीत है: विजय झा
बाघमारा : कतरास कोयलांचल वासियों के लिए 9 नवंबर 2022 का दिन एक बार फिर खास और यादगार दिन होने जा रहा है। क्योंकि 9 नवंबर से ही से कतरासगढ स्टेशन पर एक बार फिर से धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने जा रहा है। इस बात की सूचना मिलते ही रेल आंदोलनकारियों, रेल यात्रियों एवं कतरास कोयलांचलवासियों में खुशी की लहर है। मंगलवार को ट्रेन ठहराव को लेकर रेल अधिकारियों से वार्ता एवम पत्राचार करने वाले टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो का कतरासगढ स्टेशन पर रेल आंदोलनकारियों ने फूल माला से स्वागत किया ।
स्वागत के दौरान टुंडी विधायक मथुरा महतो ने कहा कि कतरास कोयलांचल की जनता की परेशानियों को देखते हुए वे कोरोना के बाद से ही बंद ट्रेन को चालू कराने, व ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल के वरीय अधिकारियों से लगातार वार्ता करते आ रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप रेल विभाग ने जनता की मांग को सहानुभूतिपूर्वक विचार कर धनबाद रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव कतरासगढ स्टेशन पर फिर से शुरू करने का निर्णय लिया। रेल आंदोलनकारी पूर्व बियाडाध्यक्ष विजय झा ने कतरासगढ स्टेशन पर रेल आंदोलनकारियों के साथ विधायक मथुरा का अभिनंदन करते हुए कहा कि टुंडी विधायक मथुरा महतो इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सहित अन्य मांगों के लिए आंदोलन कारियों के साथ रहे। इसके लिए विधायक मथुरा महतो बधाई के पात्र है। स्वागत के दौरान रेल आंदोलनकारी सह पूर्व बियाडाध्यक्ष विजय झा, राजेंद्र प्रसाद राजा, निमाई मुखर्जी, चुन्ना यादव, , प्रिंस, शौकत खान, कंचन महतो, अशोक लाल, विनय पासवान, ओमियो चक्रवर्ती, सचिदा यादव, परवेज इक़बाल , उमेश ॠषि, छेदी कुमार, विक्की मालाकार, राजीव रंजन मिश्र, मो. राजा आदि मौजूद थे।