बाघमारा से जनरेटर चोरी के मामले को पुलिस ने किया उद्धभेदन

0
fastlive news

:: घटना में शामिल 6 आरोपियों में 5 को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बाघमारा : बाघमारा थाना क्षेत्र के बाघमारा बाजार स्थित शिवम खंडेलवाल के आवास से चोरी हुईं जनरेटर का बाघमारा पुलिस ने उद्धभेदन करते हुए 5 लोगों को गिरफतार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। पत्रकारों को घटना के उद्धभेदान की जनकारी देते हुए बाघमारा थाना के एसआई शरद कुमार ने कहा कि 4 नवंबर को श्याम जन्म महोत्सव के दौरान बाहर रखें एक जेनरेटर की चोरी हुईं थी। जिसकी लिखित शिकायत रथटांड निवासी नित्यानंद मुखर्जी ने बाघमारा थाना में दिया था। इसी कड़ी में पुलिस ने अनुसंधान के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा अवलोकन किया। जहां वीडियो फुटेज में उस रात एक पिकअप वेन (जेएच10सीके – 0633) को घटना स्थल के समीप से गुजरते हुए देखा गया। आगे एसआई शरद कुमार ने कहा कि घटना में अनुसंधान को यही से बल मिला। जहां जेएच10सीके – 0633 नंबर की पिकअप वेन की पहचान करते हुए पिकअप वेन के मालिक सह चालक दुर्गेश रजवार को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान दुर्गेश ने जेनरेटर चोरी मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। वहीं इस चोरी में शामिल अन्य पांच लोगों का नाम और पता बताया। इसके बाद ही छापामारी टीम में शामिल अधिकारी और जवानों ने दुर्गेश के निशानदेही पर तोपचांची के शक्तिपुर निवासी दीपक गोप, बाघमारा के तेलोटांड निवासी शिवम कुमार नोनिया, बकसपुरा के विवेक कुमार और विजय कुमार गोप उर्फ विराज को आवास से गिरफतार कर हिरासत में लिया गया। वही इस घटना में शामिल खानुडीह निवासी नीतीश दास फिलहाल फरार है। उन्होने कहा कि जल्द ही पुलिस नितीश को भी गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। उन्होने कहा कि छापामारी टीम ने चोरी में समानों को ढोने वाले पिकअप वेन, जेनरेटर उठाने की चैनल, विजय कुमार के घर में रखें गए चोरी के जेनरेटर को भी बरामद किया है।

एस आई शरद कुमार ने कहा कि छापेमारी टीम में उनके अलावा एसआई रणधीर कुमार, एएसआई सुनील कुमार झा, प्रदीप कुमार उरांव एवं करण कुमार थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में गृह प्रवेश श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी