राज्य सभा सांसद खीरू महतो ने बेनीडीह के सेलपिकर मजदूरों एवं केसरगढ़ के ग्रामीणों को न्याय का दिलाया भरोसा

0
fastlive news

बाघमारा । बीसीसीएल के बेनीडीह स्थित केकेसी मेन साइडिंग में बुधवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरू महतो ने सेलपिकर मजदूरों की समस्याओं से रूबरू हुए। मजदूरों ने सांसद को बताया कि एसएमएसजेवी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी ब्लॉक टू क्षेत्रीय प्रबंधन से मिलीभगत कर मजदूरों के साथ शोषण करती है। मजदूरों को एचपीसी के नियम के तहत मजदूरी का भुगतान नहीं करती है। मजदूरों के खाते से सीएमपीएफ की राशि कटौती कर इसका हिसाब मजदूरों को नहीं देती है। सांसद ने कोल इंडिया एवं सीएमपीएफ मुख्यालय में मामले रखकर मजूदरों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सांसद केसरगढ़ बस्ती में ग्रामीणों से मिले। ग्रामीणों ने सांसद को जनकारी देते हुए बताया कि पिछले 35 वर्षों से ब्लॉक टू क्षेत्र के ऑपेन माइंस से प्रभावित है।

माइंस में हेवी ब्लास्टिंग, अंडरग्राउंड फायर, प्रदूषण की समस्या से ग्रामीण काफी परेशान है। बीसीसीएल मैनेजमेंट ग्रामीणों को नियोजन, मुआवजा देकर पुनर्वास नहीं कर रही है। जिससे ग्रामीण जान खतरे में डालकर भू-धसान क्षेत्र में रहने को विवश है। सांसद ने इस मामले को भी कोल इंडिया और बीसीसीएल मैनेजमेंट के समक्ष रखकर ग्रामीणों को समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर प्रख्यात अध्यक्ष गोपाल चंद्र गोप, सुभाष राय, दिवाकर महथा आदि मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा