
Latehar: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर टाउन हॉल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इस
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक नृत्य और गायन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में 16 स्कूल के विद्यार्थियों ने अलग अलग थीम पर नृत्य, संगीत पर प्रस्तुत की। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने जो कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया वह देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम थे। बच्चों ने प्रस्तुति देकर दर्शकों को देशभक्ति की भावना से प्रेरित किया। संस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न विद्यालय के बच्चों द्वारा विकासात्मक रूप से तैयार की गई झांकियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली झांकियों व प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को प्रथम पुरस्कार, श्रम विभाग द्वारा दर्शाए गए झांकी को द्वितीय एवं शिक्षा विभाग को तृतीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के पूर्व उपायुक्त भोर सिंह यादव, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती पूनम देवी, जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि एवं जिले के गणमान्य लोग मौजूद थे।
