
Chatra : राजकीय इटखोरी महोत्सव 2023 को भव्य तरीके से मनाने को लेकर समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में बैठक हुई। उपायुक्त ने चतरा जिले की इस राजकीय इटखोरी महोत्सव को सफल बनाने के लिए मंदिर प्रबंधन समिति एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारी को पूरी तैयारी के साथ रंग रोगन , मरम्मती कार्य, जंगल झाड़ी साफ सफाई, पेय जल हेतु खराब परे चापानल का मरामत्ती कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा संस्कृति कार्यक्रम के लिए कलाकारों का चयन करने की भी अनुमति दी गई। उपायुक्त ने कहा कि 2023 का राजकीय इटखोरी महोत्सव भव्य तरीके से मनाने का कार्य किया जाएगा । बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधिक्षक राकेश रंजन,उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, सिविल सर्जन चतरा श्यामनंदन सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी,योजना पदाधिकारी अनूप कुमार समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी एवं मंदिर प्रबंधन के सदस्य उपस्थित थे।