
Baghmara : बाघमारा पुलिस अनुमंडल के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित मधुबन बस्ती तालाब के पास अवैध कोल डिपो को लेकर ग्रामीणों एवं अवैध कोयला तस्करों के बीच मारपीट और आगजनी की घटना हो गई। घटना सोमवार की देर शाम की है। घटना से एक युवक घायल हो गया है। घायल को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया है। घटना के बाद यहां तनाव बना हुआ है। आसपास थाना की पुलिस तस्थिति पर नजर रखे हुए है।