
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने प्रधनमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देकर एक तोहफा दिया है। केन्द्र सरकार ने प्रधनमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ाई हैं। जिससे योजना से देश के 9.6 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा। उक्त विषय की जानकारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है। उन्होनें जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने एक वित्त वर्ष में 12 रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी देने की मंजूरी दी। बताया जाता है कि इसके अलावा केन्द्र सरकार ने किसानो के लिए भी थोड़ा राहत भरी काम किया है। जिसके तहत सरकार ने जूट पर एमएसपी 300 रुपये बढ़ा दी है। जिससे अब किसानों को बढ़े हुए एम एस पी में अब 5,050 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा।