
नई दिल्ली : आजादी के अमृत महोत्सव में सबके प्रयास से देश का विकास हो रहा है। उक्त बातें देश के प्रधानमंत्री मोदी ने चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन के दौरान कही। पी एम मोदी
श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन करने पहुंचें थे। उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मोदी ने कहा कि “आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ में देश ने विकसित होने का संकल्प लिया है। आगे उन्होने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चिक्काबल्लापुर की भूमि देश के विभिन्न प्रांतों के लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य प्रदान करके मानवता की सेवा के मिशन को पोषित करने में अहम भूमिका रही है।