
मुंबई : देश के सबसे बड़े बाजार शेयर बाजार में आज गुड फ्राइडे के कारण छुट्टी की घोषणा की गई है। शेयर बाजार में छुट्टी रहने के कारण सेंसेक्स-निफ्टी मे किसी तरह का कारोबार नहीं होगा। इस तरह शेयर बाजार में अब कारोबार सोमवार को आरंभ होगा । मालूम हो कि इस हफ्ते में शेयर बाजार का यह दूसरी छुट्टी है। इससे पूर्व मंगलवार को महावीर जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद थे। शेयर बाजार में आगे की छुट्टी को लेकर जानकारी देते हुए कहा गया है कि अगले हफ्ते 14 अप्रैल 2023 शुक्रवार को बाबा साहेब अंबेडकर जयंती को लेकर शेयर बाजार बंद रहेगा।