प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अप्रैल को देंगे नियुक्ति पत्र

0
fastlive news

नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी आगामी 13 अप्रैल को 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों का नियुक्ति पत्र देंगें । पीएम मोदी जिन 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगें उनमें सबसे ज्यादा नियुक्ति पत्र रेलवे की सरकारी नौकरियों के लिए सभी  तरह की परीक्षाओं में उतीर्ण हुए अभ्यार्थी होंगे। बताया जा रहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी इन युवाओं को नियुक्ति पत्र 13 अप्रैल 2023 को वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए युवाओं को नियुक्त पत्र देंगे । पूरे देश में 45 जगहों पर इस विडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। मालूम हो कि देश के हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र पाने के लिए इस दिन का इंतजार था।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news