
बाघमारा : अमृत भारत रेलवे स्टेशन पुनर्विकास योजना के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन पुनर्विकास का ऑनलाइन शिलान्यास किया । इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी के लोग पीएम मोदी के विकास कार्यों को अवरुद्ध करने के लिये लगे रहते है। लेकिन जनता 2024 में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायेंगे । उन्होनें कहा कि गिरीडीह सांसद के साथ हमने रेल मंत्री से मिलकर इस कतरास स्टेशन के विकास की मांग की थी। जिसका फल आज कतरास कोयलांचल के लोगो को देखने को मिला है ।
कार्यक्रम के पूर्व विधायक के कतरास पहुचने पर ढोल, नगाड़े, बाजा, फुल माला से उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता, रेलवे के अधिकारी तथा स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।
