
बाघमारा : महाभारत कालीन मगध सम्राट जरासंध के का देश का सबसे ऊंचा बन रहे प्रतिमा के स्टैंड का आधारशिला झारखंड विधानसभा ( सत्ता पक्ष) के सचेतक और स्थानीय विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो ने बौआ कला में रखी। जरासंध अखाड़ा राजगीर से जो मिट्टी लाया गया था उसे स्टैंड के बीच में रखकर सम्राट जरासंध की पूजा अर्चना की गई । इस मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि यह हमारे विधानसभा क्षेत्र के लिए हीं नही, बालिक धनबाद के लिए गौरव की बात है कि सम्राट जरासंध का देश का सबसे ऊंची प्रतिमा हमारे विधानसभा क्षेत्र में बन रहा है । उन्होंने कहा कि इसके आधारशिला रखते हुए हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। निर्माण समिति के एक प्रतिनिधिमंडल अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा धनबाद जिला के अध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में विधायक से कहा कि देश दुनिया का सबसे ऊंची प्रतिमा बन रही है इसके अनावरण समारोह में पूरे देश के चंद्रवंशीयो के प्रतिनिधि भाग लेगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गुड्डू रवानी ने किया ।
कार्यक्रम में विकास महतो , बसंत महतो, अजय रवानी , मनोज सिंह , चितरंजन सिंह , गणेश रवानी , संतोष रवानी खगेंद्र रवानी नंदलाल रवानी , दिनेश रवानी, कमल रवानी , दशरथ कुमार , शिवनंदन महतो नागेंद्र रवानी आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।