
बाघमारा : अंगार पथरा CISF कैम्प के समीप स्थित गणेश पुजा पंडाल में चौथे दिन खिचड़ी महाप्रसाद का आयोजन किया गया। विकास क्लब पुजा समिति की ओर से आयोजन किए गए । इस भंडारा में गणेश पूजा समिति के सदस्यो तथा समाजसेवी ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर समाज सेवी बिकी लाल ने ओपी प्रभारी सत्येंद्र पाल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । इसके बाद अंगार पथरा ओपी प्रभारी सत्येंद्र पाल ने खिचड़ी प्रसाद देकर भंडारा का शुरुआत कराया। भंडारा कार्यक्रम के दौरान आस पास के सैकड़ों बच्चे, युवा, बुजुर्गों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से विक्की लाल, मुन्ना सिंह, कृष्ण लाल, जेएमएम प्रखंड उपाअध्यक्ष घंटु त्रिगुणायत,अमर पसवान, पवन सिंह,धन्नजय विश्वकर्मा ,रंजीत खानी, ‘सोनु खान, राहुल भुईया ,निखिल शर्मा, प्रेम दास, दुर्गा तुरी आदि लोग मौजूद थे।