बरोरा में संयुक्त मोर्चा की बैठक

0
fastlive news

बाघमारा : बरोरा क्षेत्र के फुलारीटांड़ बेनीडीह पीठ के हाजरी घर के समीप शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर चट्टानी एकता का परिचय देते हुए मजदूरों से हड़ताल में अधिक से अधिक भागीदारी देकर सफल बनाने की बात कही। नेताओं के इस विचार पर मजदूरों ने सहमति जताते हुए बैठक में प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। साथ ही वक्ताओ ने कहा अधिकारियों का वेतन समझौता जनवरी 2027 को लागू होना है उससे पहले अधिकारियों का वेतन बढ़ता है तो उसका भी विरोध किया जाएगा। आक्रोश बैठक के दौरान मुख्य रूप से सीटू के जे के झा , एटक के संतोष चंद्र गोराई , नर्मदेश्वर पांडे , एच एन गाँधी , अमरेंद्र कुमार , मोहन लाल महतो, मनोज मोदी , नंदू दुसाध मंगल हेंब्रम नवल किशोर महतो, देवानंद राजभर आदि मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news