
मुंबई : एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। 78 साल की उम्र में मराठी एक्टर रविंद्र बेर्डे का निधन होने से एंटरटेनमेंट जगत में एक क्षति पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे। मराठी एक्टर रवींद्र बेर्डे लक्ष्मीकांत बेर्डे के बड़े भाई थे । जो इन दोनों भाईयों ने मिलकर कई फिल्मों में अच्छा काम कर लोगों का दिल जीत लिया था। मालूम हो कि रविंद्र ने 300 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम कर प्रशंसकों के दिलों में अच्छी जगह बनाई थी। रविंद्र बेर्डे ने अजय देवगन के फिल्म ‘सिंघम’ में दमदार भूमिका निभाई थी।