
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेलगावी कांड पर कांग्रेस सरकार ने त्वरित कार्रवाई कर सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने पर अपना एक्शन तेज कर दिया है। मालूम हो पिछ्ले दिनो एक दलित महिला को नग्न घुमाने और खंभे से बांध कर पीटने का मामले सामने आया था। इस घटना को लेकर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि घटना की जानकारी होते ही कांग्रेस सरकार ने तुरंत कार्रवाई किए जाने को लेकर आधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। उन्होनें कहा कि इस मामले में सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानून अपनी विधि सम्मत कार्रवाई करेगा। इस घटना को अंजन देने वाले किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने दो टूक शब्दों में इतना कहा कि कांग्रेस देश की महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।