महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया

0
fastlive news

बाघमारा : राष्ट्रीय गणित दिवस पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में श्रीनिवास रामानुजन जयंती मनाया गया। इस जयंती कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार झा, गणित विषय के आचार्य विवेकानंद और आचार्य संजय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महान गणितज्ञ रामानुजन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। छात्र छात्राओं ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। विद्यालय के बच्चों के बीच गणित दौड़, चित्रांकन, सूत्र लेखन की प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में मौजूद विधालय के प्रभारी आचार्य संजय सिंह ने कहा कि महान भारतीय गणितज्ञ रामानुजन बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। अपने 33वें वर्ष के जीवन काल में गणित के क्षेत्र में उन्होंने जो कार्य किया उसे सिद्ध करने के लिए दुनिया भर के गणित के विद्वान आज भी लगे हुए हैं। शून्य और अनंत जैसी गणितीय खोजें ना हुई होती तो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के जिन शिखरों पर मानव सभ्यता आज खड़ी है वहां तक पहुंचना शायद संभव नहीं हो पता। प्रभारी आचार्य संजय सिंह ने कहा कि हमारे जीवन का हर एक पहलू एवं आध्यात्म गणित से जुड़ा हुआ है। बच्चों को गणित के सवालों पर घबराना नहीं चाहिए। उसे बड़े ही सरलता से हल करना चाहिए।

 

कार्यक्रम की प्रस्तावना संजय सिंह एवं संचालन विवेकानंद ने किया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news