
बाघमारा : स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बाघमारा में गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय प्रबंधन की ओर से किया गया। इस गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पंचम से दशम तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को छह वर्गों में बांटा गया था। इस प्रतियोगिता में आर्यभट्ट वर्ग जहां विजेता रहा वहीं शकुंतला वर्ग को उपविजेता से ही संतुष्ट होना पड़ा। विद्यालय के प्राचार्य लखन प्रसाद महतो ने कहा कि विजेता एवं उपविजेता टीम को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतियोगिताएं अंबुज कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ।