
नई दिल्ली : सऊदी से भारत आ रहे एक तेल लदा जहाज पर समुद्री अपराधियो ने ड्रोन से हमला करने का एक खबर सामने आई है। इस घटना से किसी के हताहत होने की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैं। घटना के संबंध में भारतीय नौसेना ने कहा है कि सऊदी से भारत आ रहे यह इजराइली जहाज है जो सऊदी अरब से कर्नाटक के मंगलुरु आ रहा था। जो उस जहाज पर 20 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार है.। नौसेन ने कहा है कि इस ड्रोन हमला में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन जहाज पर आग लग गई। जो आग पर काबू पा लिया गया है। कहा जा रहा है कि उक्त जहाज 11 समुद्री मील प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जहाज 25 दिसंबर को मुंबई बंदरगाह पहुंचने की बात कही गई है।