
चैनई : दिग्गज तमिल अभिनेता और डीएमडीके प्रमुख विजयकांत की अंतिम यात्रा चेन्नई में राजकीय समारोह के साथ निकला । बताया जाता है कि अभिनेता और डीएमडीके प्रमुख विजयकांत पिछले कुछ दिनों से सांस की तकलीफ से पीड़ित थे। जिससे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब अस्पताल में उनका स्वास्थ्य जांच किया गया तो कोविड टेस्ट में उनका रिजल्ट पॉजिटिव आया है । उनके स्वास्थ्य को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखें । वहीं उनके इलाज चलने के दौरान अभिनेता विजयकांत ने कल आखिरी सांस ली। आज भी उनके चाहने वाले हजारों की संख्या में उनके अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे।