
जयपुर : राजस्थान में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी स्कूल बंद कर दिया गया है। इसी बीच राजस्थान में कड़ाके की ठंड के कारण सरकारी स्कूलों में क्लास 8वीं तक की छुट्टी बढ़ा दी गईं है। बताया जा रहा है कि राज्य में घने कोहरे को देखते हुए सरकारी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गईं है। अब जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टियां 5 जनवरी से बढ़ा कर 13 जनवरी तक कर दी है। लेकिन जयपुर में 8वीं तक के बच्चों का स्कूल 16 जनवरी से खुलेगा। क्योंकि 14 जनवरी को रविवार की छूट्टी और 15 जनवरी को मकर सक्रांति की छुट्टी है। इसलिए जयपुर में 8वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल 16 जनवरी से खुलेगी।