
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्य्मंत्री ममता बनर्जी ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान ही कोलकाता में सद्भावना रैली निकाली है। सीएम ममता बनर्जी ने यह सद्भावना रैली सभी धर्मों के नेताओं को साथ लेकर निकाली है। कहा जा रहा है कि रैली के दौरान सीएम ममता सभी धर्मों के नेताओं के साथ कोलकाता की सड़कों पर पैदल चलती दिखी। यह सद्भावना रैली दक्षिण कोलकाला की हाजरा क्रासिंग से शुरू हुई और पार्क सर्कस मैदान तक गई । कहा जा रहा है कि इसके पूर्व सीएम ममता कालीरहाटु मंदिर पहुंची और काली माता की पूजा अर्चना भी की। यह रैली कोलकाता के विभिन्न धार्मिक स्थलों से होकर गुजरती हुई पार्क सर्कस मैदान तक गई।