
पटना : बिहार में राजनितिक हलचल के बीच से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में राजनीतिक गलियारों से जो खबर सामने आई है उसमें यह कहा जा रहा है कि भाजपा और जनता दल यू के बीच समझौता का समीकरण तय हो चुका है । जिसके तहत नीतीश कुमार राज्य में दोबारा मुख्यमंत्री के पद पर बैठ सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार रविवार शाम करीब 3:00 बजे बीजेपी जेडीयू की नई गठबंधन के तहत नई सरकार का गठन कर शपथ ग्रहण ले सकता है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस दोबारा शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा के अमित शाह और जेपी नड्डा भी मुख्य रूप से शामिल हो सकते हैं ।हालांकि इन खबरों का किसी ने अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।