
कोलकाता : जब तक मैं जिंदा हूं, तब तक बंगाल में नागरिकता संशोधित कानून (CAA) लागू नहीं होगा। उक्त बातें किसी आम आदमी ने नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल के सीएम और तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख ममता बनर्जी ने हुंकार भरते हुए कही है। ममता बनर्जी ने यह बातें तब कहीं जब पिछले रविवार को केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने 24 परगना में अपने संबोधन में कहा था कि मैं गारंटी देता हूं कि देशभर में 7 दिनों के अंदर नागरिकता संशोधित कानून लागू हो जाएगा। इसी बात को लेकर सीएम ममता बनर्जी आक्रामक हो गई और शांतनु ठाकुर के साथ-साथ इसी इस कानून को लागू करने वाले सभी को चुनौती देते हुए अपनी हुंकार में कही है कि जब तक वह जिंदा रहेगी तब तक पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन कानून को किसी भी कीमत पर लागू होने नहीं देगी । अब इस बात पर कितनी सच्चाई है और यह तो आने वाले दिनों में ही पता चल पाएगा।