मुख्यमंत्री हेमंत ने ईडी अधिकारी पर किया मामला दर्ज

0
fastlive news

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में ईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी / एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। कहा जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन द्वारा मामला दर्ज किए जाने से ईडी अधिकारियों को जांच में कुछ अड़चने आ सकती है। जानकारी के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहे ई डी के अधिकारियों के खिलाफ उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है । एक जानकारी यह आया है कि पिछले दिनों हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से ईडी के अधिकारियों ने 36 लाख रुपए का बरामद किया था। वहीं इसके पूर्व ईडी के अधिकारियों ने सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए 10 बार समन भेज चुका है । रकम बरामद के बाद हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की करवाई काफी तेज हो गई । इसके बाद अंत में आज सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी अधिकारी के खिलाफ एससी / एसटी के तहत मामला दर्ज कराया । अब देखना है मामला दर्ज होने के बाद ईडी के अधिकारी आगे कौन सा कदम सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ उठाती है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news